बर्फीली हवाओं ने ठंडाई दिल्ली, येलो अलर्ट जारी

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

नई दिल्ली: बर्फीली ने दिल्लीवालों को ठिठुरा दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति भी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार रात को दिल्ली में कुछ जगहों पर कोल्ड वेव के साथ धुंध रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से -2.0 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहने और सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में 12 से लेकर 16 जनवरी के दौरान सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। दोनों ही दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 13 से लेकर 15 जनवरी तक 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 15 और 16 जनवरी को इसके 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 13 जनवरी से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में 16 जनवरी को भी हवा की स्पीड कम होकर 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर दिल्ली में पलूशन के ज्यादा नहीं बढ़ने का अनुमान है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *