नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपीशर्मा ओली गिरफ्तार

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

काठमांडू, नेपाल में पुलिस ने शनिवार सुबह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली तथा पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया लिया।

स्थानीय मीडया के अनुसार यह कार्रवाई पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई कथित हिंसक कार्रवाई से जुड़ी है। इस आंदोलन के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस की एक टीम ने शनिवार तड़के यह कार्रवाई की। उन्हें एक सुरक्षा घेरे में लेकर काठमांडू ले जाया गया।
ओली सरकार में गृह मंत्री रहे रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *