डॉक्टर की सलाह: खाने के बाद 10 मिनट की ये आदत, दवाई से कम नहीं!

मुख्य समाचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही कम लोग हैं, जो अपनी सेहत के लिए वाकई कुछ समय निकाल पाते हैं। वरना ज्यादातर लोगों की तो यही शिकायत रहती है कि उनके पास समय ही नहीं है कि वो अपने शरीर पर ध्यान दे सकें। यही वजह है कि आजकल लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं। वैसे सच बताएं तो आपको हेल्दी रहने के लिए हर बार बहुत सारा समय देने की जरूरत नहीं होती। कई बार छोटी-छोटी आदतें ही इतना अच्छा रिजल्ट देती हैं कि आपकी बॉडी आपको धन्यवाद कहती है। डॉ इदरीस दवाईवाला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही एक सिंपल सी आदत के बारे में बताया है, जो उनके मुताबिक किसी दवा से कम नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दवा की तरह काम करती है ये 1 आदत

डॉ इदरीस कहते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग सप्लीमेंट्स, फूड या स्ट्रिक्ट रूटीन में सेहत का समाधान ढूंढते हैं। जबकि कई बार हमारी बॉडी को बेहतर वर्क करने के लिए बस थोड़े मूवमेंट की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए खाने के बाद अगर आप सिर्फ 10-15 मिनट की वॉक करते हैं, तो ये शरीर के लिए दवा की तरह काम करती है। ये छोटी सी आदत बहुत सिंपल है, इसके लिए आपको किसी दूसरी चीज की भी जरूरत नहीं है। लेकिन रोजाना करने से आपकी बॉडी पर इसका काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।

खाने के बाद वॉक करने के फायदे क्या हैं?

डॉ इदरीस बताते हैं कि खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है। अब आपकी बॉडी के पास दो ऑप्शन होते हैं, या तो इस शुगर को स्टोर करे या फिर इस्तेमाल करें। ऐसे में जब आप खाने के बाद वॉक करते हैं तो ये शुगर आपके ब्लड में नहीं रहती, बल्कि मसल्स में जा कर एनर्जी की तरह इस्तेमाल हो जाती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता, इंसुलिन का रिस्पॉन्स बेहतर होता है, पैनक्रियाज पर जोर नहीं पड़ता और खाने के बाद भी एनर्जी स्टेबल बनी रहती है।

Walk Benefits

स्टडीज में भी सामने आए हैं ये फायदे

डॉक्टर बताते है कि इस बारे में कई स्टडीज भी हुई हैं, जिनमें सामने आया है कि खाने के बाद महज 10 से 15 मिनट की वॉक पोस्ट मील शुगर स्पाइक को कम करती है। ये दिन की किसी भी अन्य समय वॉक करने से ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, पीसीओएस या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी कोई समस्या है, तो ये आदत आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

10-15 मिनट की वॉक के ये फायदे भी हैं

डॉक्टर बताते हैं कि खाने से बाद वॉक करने से आप एक्स्ट्रा कैलोरी तो बर्न करते ही हैं, साथ ही आपने जो भी खाया है आपकी बॉडी उसे बेहतर तरीके से प्रॉसेस कर पाती है। इससे आपका पाचन बेहतर होता है और खाना खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता। ये हैबिट आपके सिस्टम पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करती है, जिससे खाने के बाद एनर्जी लेवल स्टेबल बना रहता है। हार्ट हेल्थ के लिए भी ये आदत काफी बेनिफिशियल है।

वॉक को सिंपल रखें

अंत में डॉक्टर सलाह देते हैं कि वॉक आपको सिंपल ही रखनी चाहिए। ज्यादा तेजी से टहलने की जरूरत नहीं है, कंफर्टेबल पेस पर ही वॉक करें। रोजाना के सिर्फ 10-15 मिनट ही काफी हैं। इस दौरान फोन इस्तेमाल ना करें और किसी तरह का स्ट्रेस भी ना लें। कई बार ये सिंपल सी दिखने वाली आदतें ही सबसे स्ट्रॉन्ग दवाई की तरह काम करती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *