धुरंधर 2: क्या उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

मनोरंजन मुख्य समाचार

धुरंधर 2 फिल्म देखने वाले हर शख्स में सवाल है कि क्या हमजा जैसा कोई इंडियन स्पाई था? या क्या ये धुरंधर असली कहानी है। मूवी की शुरुआत में आदित्य धर ने डिसक्लेमर दिया है। इसमें लिखा है फिल्म फिक्शन है और कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। मूवी के कई कैरेक्टर्स असली लोगों पर बेस्ड हैं। उनके नाम रियल हैं और कई के चेहरे भी असली लोगों से हूबहू मैच करवाए गए हैं। फिल्म देखने के बाद लोग कई चीजें सर्च कर रहे हैं। अब एक्स जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने एक पॉडकास्ट में धुरंधर और इसके कैरेक्टर्स पर बात की है। बता दें कि अनिरुद्ध को आईएसआई, पाकिस्तान अंडवर्ल्ड और रीजनल जियोपॉलिटिक्स पर कई दशक की रिसर्च का अनुभव है।

क्या उजैर बलोच के गैंग में था इंडियन स्पाई?

धुरंधर 2 फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई हमजा का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में रहमान डकैत और उजैर बलोच के गैंग में घुसकर भारत के कई बड़े दुश्मनों का सफाया करता है। अनिरुद्ध टीआरएस पॉडकास्ट में रणवीर इलाहाबादिया से बात कर रहे थे। उनसे सवाल किया गया कि क्या हमजा जैसा कोई फिगर उजैर बलोच के असल जिंदगी में था? या धुरंधर की कहानी किसी हकीकत पर बेस्ड है कि कोई रॉ एजेंट ल्यारी माफियाओं के बीच रह रहा था?

कई ‘हमजाओं’ ने पाकिस्तान किया काम

इस पर अनिरुद्ध ने जवाब दिया, इस पॉइंट पर बाद में आऊंगा लेकिन मेरी समझ है कि हमजा का जो किरदार है वो वह कई कैरेक्टर्स का मिला-जुला रूप है। इन लोगों ने पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तान में बहुत सारा काम किया, बहुत सारे ऑपरेशंस किए। बहुत सारे माफियाओं के बीच घुसकर काम किया, आर्मी के बीच घुसकर काम किया। जहां तक उजैर बलोच की बात है उसका राइज तब हुआ जब रहमान डकैत की मौत हो गई।

पाकिस्तान की जेल में इंडियन स्पाई?

अनिरुद्ध ने यह भी दावा किया कि एक इंडियन स्पाई है जो आज पाकिस्तान की जेल में है। वह बोले, ‘ये कहानी आज तक बाहर नहीं आई ज्यादा। मैं आपको आज बताता हूं। वह सांगली महाराष्ट्र से हैं। वह नेवी अफसर थे। उन्होंने 2001 में इंडियन नेवी छोड़ी किया। क्योंकि 2001 में पार्लियामेंट के ऊपर एक बहुत बड़ा अटैक हुआ था और उनके मन में जुनूनी खयाल आया आया कि मुझे कुछ करना है देश के लिए। अगर दिल्ली में बैठे ये लोग एयर कंडीशन रूम में कुछ कर नहीं पाते और कहते हैं ब्यूरोक्रेटिक कंपल्शनंस है तो मैं कुछ करूंगा। उन्होंने जाकर इंडियन एजेंसी को कॉन्टैक्ट करना शुरू किया, उन्हें कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला।’

उजैर बलोच का बन गया था करीबी

अनिरुद्ध आगे बताते हैं, ‘वह अपने मिशन पर निकल गया और वह ईरान में जाके कुछ छोटे शिपिंग वगैरह का बिजनस शुरू किया। बोट रेंट में देता था। ट्रांसपोर्ट का, वाटर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू किया। वहां से अपने कॉन्टैक्ट बनाते हुए एक दिन उजैर बलोच के गैंग में घुस गया। वह उजैर बलोच का काफी करीबी हो गया। उसका कॉन्टैक्ट ईरान से था। उसने उजैर से डील की कि तुम मुझे पाकिस्तान की सूचनाएं दो बदले में ईरान से हथियार दूंगा। उजैर बलोच, आईएसआई और पाकिस्तान के पॉलिटीशियंश पहले ही मिलकर काम कर रहे थे। उजैर के पास पाकिस्तान के कई सीक्रेट्स थे। अनिरुद्ध ने बताया कि उजैर ने कई सीक्रेट्स उस स्पाई को दिए भी थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *