कोलेजन: उम्र बढ़ने के साथ घटता है, इन 5 फूड्स से बूस्ट करें स्किन और बालों का हेल्थ!

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

25-30 की उम्र के बाद धीरे-धीरे शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है, जिससे रिंकल, लूज स्किन और हेयर फॉल जैसी समस्या देखने को मिल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में आप कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें, जिससे शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट हो।

 

आजकल मार्केट में महंगे-महंगे कोलेजन सप्लीमेंट्स आने लगे हैं। स्किन एक्सपर्ट्स इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने की भी सलाह देते हैं, जो बिल्कुल सही है। दरअसल कोलेजन एक प्रोटीन है, जो हमारे बालों और स्किन की हेल्थ में काफी अहम भूमिका निभाता है। 25-30 की उम्र के बाद धीरे-धीरे शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है, जिससे रिंकल, लूज स्किन और हेयर फॉल जैसी समस्या देखने को मिल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में आप कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें, जिससे शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट हो। चूंकि कोलेजन सप्लीमेंट्स काफी महंगे होते हैं, तो हर किसी के बजट में फिट होना मुश्किल है। लेकिन कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं, जो शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट कर सकते हैं।

अपनी डाइट में शामिल करें लाल-लाल टमाटर

एक्सपर्ट्स की मानें तो टमाटर स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और लाइकोपीन होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। ये आपकी स्किन को यूवी डैमेज से प्रोटेक्ट करता है और कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। आप सलाद, सूप, जूस या सब्जी के रूप में टमाटर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों और केल सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। इनमें भी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन और प्रिजर्वेशन में काफी अहम भूमिका निभाता है। ये स्किन की इलास्टिसिटी को भी बेहतर बनाती हैं, जिससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी होती है।

कोलेजन बूस्ट करती हैं बेरीज

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा नेचुरल सोर्स हैं। अगर आप इन्हें अपनी नियमित डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो कोलेजन के निर्माण में मदद मिलती है। ये फ्री रेडिकल्स से भी लड़ती हैं और एजिंग के साइन कम करने में सहायक होती हैं।

खट्टे फल (सिट्रस फ्रूट्स) स्किन के लिए वरदान हैं

खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला और अंगूर विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं। दरअसल विटामिन सी ही वो जरूरी पोषक तत्व है जो कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है। ये ग्लोइंग स्किन और एंटी एजिंग में भी काफी हेल्पफुल है। स्किन और बालों का ध्यान रखना चाहते हैं तो इन खट्टे फलों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

नट्स और सीड्स भी हैं फायदेमंद

नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज आदि प्रोटीन, विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स का सोर्स होते हैं। ये स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और कॉलेजन प्रोडक्शन में भी मदद करते हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में स्नैक के रूप में या सलाद और स्मूदी में डालकर शामिल कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *