नई दिल्ली. जल्दी उठना, एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जिनकी दिनचर्या सुबह जल्दी उठने और सही रुटीन फॉलो करने की इजाजत देती है। लेट नाइट ऑफिस वर्क से लेकर सुबह के वक्त रसोई के काम अक्सर पुरुषों और महिलाओं को एक्सरसाइज करने से रोक देते हैं। ऐसे में दिन का कौन सा वक्त निकाला जाए जब आप अपनी हेल्थ पर ध्यान दे सकें। अगर आपको दिनभर वक्त नहीं मिलता तो डिनर के बाद का समय सबसे सही है। रात के खाने के बाद आधे घंटे की वॉक काफी सारी हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करेगी।
डिनर के बाद वॉक
खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करना पूरी तरह से मना होता है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि डिनर के बाद आधे घंटे की ब्रिस्क वॉक काफी सारी हेल्थ प्रॉब्लम से छुटाकारा दिला सकती है। तो चलिए जानें डिनर के बाद वॉक से सेहत को कौन से फायदे होते हैं।
डाइजेशन इंप्रूव
रात को खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप लेट जाते हैं या बैठकर काम करने लगते हैं तो इससे ब्लॉटिंग और पेट फूलने जैसी समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि रात को आधे घंटे की वॉक डिनर के बाद की जाए।
मेटाबॉलिज्म सिस्टम पर असर
डिनर के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही होता है। आंत में खाने की मूवमेंट अच्छी होती है और डाइजेशन बेहतर होता है। जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
टॉक्सिंस बॉडी से आसानी से निकल जाते हैं
डिनर के बाद आधे घंटे की वॉक आपकी पूरी हेल्थ पर असर डालती है। रोजाना की वॉक टॉक्सिंस को बॉडी को निकालने में मदद करती है। कान्सटिपेशन की समस्या नहीं होती है और इंटरनल ऑर्गंस क्लीन हो जाते हैं।
खाने की क्रेविंग से छुटकारा
बहुत सारे लोगों को पेट भरा होने के बाद भी रात को स्नैकिंग की आदत होती है। लेकिन रोजाना वॉक से इस समस्या से छुटाकार मिल सकता है। कई सारी रिपोर्ट में सामने आया है कि रोज 15 मिनट की ब्रिस्क वॉक मिडनाइट क्रेविंग को कम करने में मदद करती है।
नींद ना आने की समस्या से छुटकारा
बहुत सारे लोग जो नींद ना आने की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें रोजाना आधे घंटे की वॉक डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है
दिनभर टाइम ना होने की वजह से आप फिजिकल एक्टिव नहीं रह पाते। लेकिन रात को आधे घंटे की वाक करने से ग्लूकोज यूटिलाइज होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
