ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।
श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया।
कार्यकारिणी ने श्री सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि श्री सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *