शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को लाइफ से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। अब शमिता ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें हॉस्पिटल में एक कमरे में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। इसके लिए एक छोटी सी सर्जरी होनी है जिसे लैप्रोस्कोपी कहा जाता है। शमिता दर्द से छुटकारा पाने के लिए खुशी से हॉस्पिटल में बेड पर देखी जा सकती हैं। आइये जानते हैं क्या है एंडोमेट्रियोसिस-
एंडोमेट्रियोसिस दर्दनाक बीमारी
शमिता शेट्टी लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थीं। इस बीमरी में पेट के निचले हिस्से या पेल्विक में तेज दर्द उठता है। ये इतना तेज दर्द होता है जिसे कई बार बर्दाश्त नहीं किया जा पाता। शमिता ने अपने वीडियो में भी महिलाओं को इस खुद का ख्याल रखने और इस बीमारी के बारे में जानकारी जुटाने की सलाह दी है। इससे कई महिलों को माँ बनने में भी दिक्कत होती है। ये दर्द महिलाओं में उनके पीरियड्स से शुरू होता है और मेनोपॉज तक रह सकता है।
लैप्रोस्कोपी क्या होता है?
एंडोमेट्रियोसिस से निपटने के लिए एक छोटी सर्जरी की जाती है जिसे लैप्रोस्कोपी कहा जाता है। इस सर्जरी में कैमरे की मदद से पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया पर छोटा चीरा लगाया जाता है। ये लंबी सर्जरी नहीं है लेकिन मरीज को इस दौरान अपना खास ख्याल रखना होता है।
शमिता शेट्टी को हाल में बहन शिल्पा के साथ माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर के लौटीं हैं। माता के दर्शन के बाद एक्ट्रेस को इस सर्जरी से गुजरना पड़ा। हालांकि, अब शमिता ठीक हैं।
