धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बॉबी देओल की आंखें हुई नम

मनोरंजन मुख्य समाचार
धर्मेंद्र के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने पहुंचे बॉबी देओल इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि घर जाऊंगा तो वह मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सोचा नहीं था कि कभी ऐसे आना होगा। बॉलीवुड के लेजंडरी एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स में उनकी तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने पहुंचे उनके बेटे बॉबी इमोशनल हो गए। अवॉर्ड देने से पर्दे पर धर्मेंद्र की फिल्मों और जिंदगी के आइकॉनिक मोमेंट दिखाए गए। इस पर अमिताभ बच्चन की आवाज थी। उन्होंने धर्मेंद्र की कविता पढ़ी थी। अवॉर्ड लेते वक्त बॉबी ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह घर जाएंगे और धर्मेंद्र को बताएंगे कि उनका अवॉर्ड लेकर आए हैं।

अवॉर्ड लेते वक्त इमोशनल हुए बॉबी

अपने पापा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते वक्त बॉबी की आंखों में आंसू आ गए। वह बोले , ‘मुझे अपने पिता का प्यार आप सबकी आंखों में दिखता है। मेरे पिता ने अपने काम से सबका दिल छुआ और उनकी इंस्टाग्राम रील्स से भी जो कि उनका नया शौक बन गया था। वह हमेशा चाहते थे कि लोग खुश रहें और मानते थे कि ईश्वर ने हमें जिंदगी में बहुत कुछ दिया है।वह बोलते थे कि हम सबके अंदर स्पेशल गिफ्ट है अगर हम इस पर यकीन करते हैं तो हर चीज अचीव कर सकते हैं।

कभी नहीं सोचा था ऐसे आना होगा

बॉबी आगे बोलते हैं, ‘इसीलिए उन्होंने इंडस्ट्री में कई साल काम किया, उन्होंने अच्छा और बुरा दोनों तरह का समय देखा लेकिन कभी हार नहीं मानी… मैं जहां भी जाता हूं जिससे भी मिलता हूं, क्योंकि मेरे पिता ने मेरे, मेरे भाई और मेरे परिवार के लिए लोगों के दिल के दरवाजे खोले हैं। लोग उन्हें इतना प्यार करते थे कि बिना झिझक उन्होंने हमारा अपने दिलों में स्वागत किया। आज यहां खड़ा हूं तो ऐसा लगता है कि घर जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा, ‘पापा आप नहीं आ सके तो अपने साथ आपका अवॉर्ड लाया हूं।’ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां इस तरह से आऊंगा। अनंत गोएनका चाहते थे कि मैं आऊं। मैं ईश्वर का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे उनका बेटा बनाया। बहुत शुक्रिया। पापा आप बेस्ट हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *