धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार दौड़ जारी

मनोरंजन मुख्य समाचार

Dhurandhar 2 Box Office Collection : धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट आई थी, वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन डॉमेस्टिक 899.92 करोड़ है। वहीं भारत में ग्रॉस फिल्म ने 1,077.41 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 1,435.41 करोड़ कमा लिए हैं।

13वें दिन का कलेक्शन

मंगलवार को फिल्म की रिलीज के बाद 13वां दिन था और साथ ही यह दूसरा मंगलवार था फिल्म की रिलीज हुए तो दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 33.22 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में सोमवार के मुताबिक अच्छा उछाल आया है। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 30.28 करोड़ कमाए थे।

Collections Updates

शाम 4 बजे तक – 9.91 करोड़

दोपहर 3 बजे तक – 7.73 करोड़

दोपहर 2 बजे तक – 6.21 करोड़

दोपहर 1 बजे तक – 4.79 करोड़

दोपहर 12 बजे तक – 3.30 करोड़

सुबह 11 बजे तक- 1.23 करोड़

सुबह 9 बजे तक- 0.82 करोड़

सुबह 8 बजे तक – 0.56 करोड़ कमाए

पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर फिल्म को लेकर क्या बोले

बता दें कि पूर्व डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर पंकज सरन ने फिल्म की तारीफ करते हुए हाल ही में एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे फिल्म काफी पसंद आई। मुझे धुरंधर से ज्यादा धुरंधर 2 पसंद आई, वॉयलेंस को माइनस कर, लेकिन सिनेमा के तौर पर और प्रोडक्शन के दौरान पर फिल्म काफी कमाल की है। मुझे लगता है कि इस फिल्म ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। काफी मुश्किल है अब किसी के लिए भी इसे मैच करना।’

इम्तियाज अली ने भी की तारीफ

वहीं इम्तियाज अली ने धुरंधर को लेकर बात की और कहा कि मैंने फिल्म देखी नहीं, लेकिन मैं जानता हूं कि उसमें कई खूबसूरत चीजें हैं। लोगों को फिल्म पसंद भी आ रही है। मैं उन्हें शुक्रिया कहूंगा जो इतने दर्शकों को थिएटर्स तक लेकर आई और मैं आशा करता हूं कि ऐसा आगे भी हो। मैं धुरंधर की टीम को बधाई देना चाहूंगा।

फिल्म की नजर अब वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ पर है। अब देखते हैं कि क्या मूवी बुधवार के कलेक्शन के साथ 1500 करोड़ कमा पाएगी या नहीं।

धुरंधर 2 ने धुरंधर को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड

धुरंधर ने 13 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ पहले पार्ट धुरंधर को ही पछाड़ सबसे बड़ी हिंदी नेट ग्रॉसर मूवी बन गई है। फिल्म ने पुष्पा 2 और स्त्री 2 तक को पछाड़ दिया है।

फिल्म हिंदी कलेक्शन
धुरंधर 2 899.92 करोड़ (13 दिन)
धुरंधर 840.20 करोड़
पुष्पा 2 812.10 करोड़
स्त्री 2 598 करोड़
छावा 585.70 करोड़

धुरंधर 2 ने जवान, केजीएफ 2, आरआरआर को पछाड़ा

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में जवान, केजीएफ 2, आरआरआर को पछाड़ दिया है।

इन फिल्मों को पछाड़ना है बाकी

अब फिल्म की नजर पुष्पा 2 पर है जिसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ है। इसके बाद बाहुबली 2 भी खड़ी है जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,810.60 करोड़ है। वहीं सबसे बड़ी टक्कर है दंगल से जो पहले नंबर पर है 2070.3 करोड़ के कलेक्शन के साथ। तो देखते हैं धुरंधर 2 इन फिल्मों को पछाड़ एक नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।

धुरंधर 2 द रिवेंज के बारे में जानें

धुरंधर 2 द रिवेंज की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी अहम किरदार में हैं। पहले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना थे, वहीं दूसरे पार्ट में उनकी मौजूदगी नहीं थी।

फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि पेड रिव्यू 18 मार्च से शुरू हो गए थे जिस वजह से रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई करनी शुरू कर दी थी।

टॉक्सिक से टक्कर टली

धुरंधर 2 की पहले यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि वे चाहते हैं मूवी वर्ल्डवाइड रिलीज हो। अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *