धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की ये हैं सही तारीख

धर्म एवं अध्यात्म मुख्य समाचार

दिवाली या दीपावली का पर्व आने वाला है। खुशियों व रोशनी से भरा यह पर्व पांच दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाते हैं। दिवाली बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 साल का वनवास पूरा करने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद माता सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। इस दिन लोग अपने घरों को रोशनी और दीयों से सजाकर, रंगोलियां बनाकर, मिठाइयां खाकर, दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर, गिफ्ट का आदान-प्रदान करके, नए ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर दीपावली मनाते हैं। जानें धनतेरस, गोवर्धन पूजा, छोटी दिवाली, दिवाली और भाई दूज की सही तारीख-

भारत में दिवाली कब है: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल दीपावली का पावन पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। यहां देखें दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का कैलेंडर-

10 नवंबर 2023- धनतेरस

11 नवंबर 2023- छोटी दिवाली

12 नवंबर 2023- दिवाली और लक्ष्मी पूजा

14 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा और भाई दूज

दिवाली 2023 पूजन शुभ मुहूर्त- द्रिक पंचांग के अनुसार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5:39 बजे से शाम 7:35 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:29 बजे से रात 8:08 बजे तक है और वृषभ काल शाम 5:39 बजे से शाम 7:35 बजे तक है। इस बीच, निशिता काल लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 13 नवंबर को रात 11:39 बजे से 12:32 बजे तक है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *