Transit of Mercury : कुछ ही दिनों में बुध का गोचर मिथुन राशि में होने वाला है। मिथुन राशि का स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है। जून के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध के अपनी स्वराशि में गोचर करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। 29 जून तक बुध मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं मिथुन राशि में बुध के प्रवेश करने से किन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है-
मिथुन राशि
मिथुन में बुध के प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। बुध देव की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
