नई दिल्ली. ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 24 जनवरी, 2025 को बुध धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी।
मेष राशि- बुध गोचर से मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृषभ राशि- बुध के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- बुध के मकर राशि में प्रवेश से मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- बुध के मकर राशि में गोचर से कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का साथ मिलेगा।
सिंह राशि- बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या राशि- मकर राशि में बुध के प्रवेश से कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। जीवनसाथी का साथ रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी।
तुला राशि- तुला राशि वाले बुध के गोचर से संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि- बुध के गोचर से वृश्चिक राशि वालों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे।
धनु राशि- मकर राशि में बुध के प्रवेश करने से धनु राशि वालों का मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- बुध गोचर से मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि- बुध के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक होगा। सफलता के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि- बुध के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
