कांग्रेस महिला विंग का बड़ा ऐलान, 17 जिलों में नए जिलाध्यक्ष – रायपुर शहर से प्रगति बाजपेयी, ग्रामीण से बरखा साहू

प्रादेशिक मुख्य समाचार
रायपुर, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी की है।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश के 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें रायपुर शहर और ग्रामीण, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिले शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की बरखा साहू होंगी। बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडे को सौंपी गई है। वहीं, दुर्ग शहर की जिलाध्यक्ष प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण की जिलाध्यक्ष योगिता चंद्राकर होंगी।

इन जिलों में भी हुई नियुक्तियां

सरगुजा में अनीमा केरकेट्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सूरजपुर शहर की जिम्मेदारी लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बबीता गुप्ता को सौंपी गई है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव और बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी, कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर, रायगढ़ से संगीता गुप्ता, रिसाली (भिलाई नगर) से शशि सिन्हा और मुंगेली से उर्मिला यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *