महाकाव्य श्री रामायण के पोस्टर में दिखा मॉडर्न ट्विस्ट, चश्मा देख हैरान हुए फैंस, अंजलि अरोड़ा ट्रोल

मनोरंजन मुख्य समाचार

नितेश तिवारी की रामायण से पहले अंजलि अरोड़ी की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा रिलीज हो गई है जो कुछ समय से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने सीता का किरदार निभाया है। अब गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के कई किरदारों के पोस्टर शेयर किए थे। ऐसे ही एक पोस्टर काफी वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए लोग ट्रोल कर रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि एक किरदार को बैकग्राउंड में चश्मा पहना रखा है।

पोस्टर में एक्टर चश्मा पहनते दिखे

जिस पोस्टर को लेकर चर्चा हो रही है वो है सुग्रीव। सुग्रीव के बैकग्राउंड में एक किरदार स्पेक्स पहने नजर आ रहा है। अब लोगों के इस पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

एक ने लिखा कि चश्मा तो एडिट कर देते यार….थोड़ी तो शर्म करलो भाई। एक ने लिखा कि त्रेतायुग में चश्मा कौन लगता है। वहीं एक ने लिखा कि फिल्म रिलीज करने की ठानी है तो कम से कम ध्यान तो रखो।

अंजलि को सीता बनने पर किया गया ट्रोल

बता दें कि जिस दिन से फिल्म से अंजलि का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है तबसे इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहले तो सभी अंजलि के सीता बनने पर काफी नाराज हुए क्योंकि अंजलि का एक समय पर कच्चा बादाम गाने पर डांस काफी वायरल हुआ था।

ट्रोलिंग पर क्या दिया था अंजलि ने जवाब

अंजलि ने खुद इस ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन भी दिया था। अंजलि ने कहा था, ‘मुझे इसका बुरा नहीं लगता है क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और हमने पब्लिक को राइट दिया है हमें जज करने के लिए तो ये उनकी मर्जी है वो हमें पॉजिटिवली जज करें या नेगेटिवली। ये लोगों की मर्जी है वो पसंद करें या ना करें। हम एक्टर्स हैं जो भी किरदार हमें मिला जाएगा हम वो करेंगे और उसे करने के लिए अपना 100 प्रतिशत देंगे।’

लोगों का फैसला वो जैसे देखना चाहें देखें

अंजलि ने आगे कहा, ‘अब जब ये पब्लिक के सामने आया, ये उनका फैसला है इसे वो जैसा देखना चाहें वैसा देखें। मैंने सीता मां का किरदार निभाया है और ट्रेलर देखने के बाद क्या आपको लगता है कि ये वही अंजलि है जो सोशल मीडिया पर थी? मेरा सिर्फ एक मकसद है कि जब दर्शक फिल्म देखें तो वो अपनी पर्सनल लाइफ और पर्सनैलिटी को अलग रखेंगी।’

महाकाव्य श्री रामायण कथा में अंजलि के साथ देव शर्मा, रजनीश दुग्गल लीड रोल में हैं। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो गीई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *