वसीम जाफर का बड़ा बयान, सूर्यकुमार-शमी को बाहर करना गलत फैसला, रोहित शर्मा का किया फुल सपोर्ट

खेल मुख्य समाचार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। जिसके लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर एक बार फिर सबकी नजरें होंगी। सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप खेलने को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि अगर पूर्व कप्तान खुद को उपलब्ध करा रहे हैं और वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, तो टीम को उनकी अनुभव की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर कई रिपोर्ट सामने आईं थी और उसमें कहा गया था कि रोहित का ये आखिरी वनडे है और चयनकर्ता उन्हें टीम से ड्रॉप करने का मन बना चुके हैं। हालांकि रोहित ने उसी मैच में शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। इससे बाद उन्हें अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।
रोहित का अनुभव काम आएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को पहला वनडे खेला जाएगा। वसीम जाफन ने अपने यूट्यूब वीडियो पर कहा कि सूर्यकुमार का मामला भी बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। वसीम जाफर ने कहा, ”रोहित के मामले में, अगर वह खेल रहे हैं, तो वह वनडे विश्व कप 2027 पर नजर बनाए हुए होंगे और आपको उनके अनुभव की जरूरत है। मैंने सूर्यकुमार के मामले में भी यही कहा था। आपने उसे विश्व कप के तुरंत बाद हटा दिया, ये सब चीजें बेहतर ढंग से संभाली जा सकती थी। शमी का भी मामला। उसे अब भी खुद को साबित करना था। ये दुखी करने वाला है।”

सूर्यकुमार यादव से टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तानी छीन ली गई और टीम से भी बाहर कर दिया गया। वह बतौर कप्तान ये टूर्नामेंट जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे। वह ओलंपिक 2028 का प्लान तैयार कर रहे थे लेकिन चयनकर्तां ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 कप्तान बनाया। उन्होंने लगभग तीन साल बाद टीम में वापसी भी किया।
शमी लंबे समय से बाहर

मोहम्मद शमी भी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर रहे हैं। शमी पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद वह चोट से जूझ रहे थे लेकिन फिट होने के बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। इससे पहले शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *