खेलो इंडिया सेंटर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रादेशिक मुख्य समाचार

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सेंटर के खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले खिलाड़ियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जागृत करना रहा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *