थाना परिसर में आरक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो कमरे में मिला शव

प्रादेशिक मुख्य समाचार

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना परिसर में रहने वाले एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब आरक्षक सुबह निर्धारित समय पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार, साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक के कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी राजपुर थाना पहुंचे। मृतक की पहचान जुगन साय पैकरा के रूप में हुई है, जो राजपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले वह पीलिया से पीड़ित था और उपचार के बाद स्वस्थ होकर दोबारा ड्यूटी पर लौटा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *