IND vs IRE: क्या बारिश छीन लेगी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? सचिन का रिकॉर्ड टूटने से पहले मौसम बना सबसे बड़ा विलेन!

खेल मुख्य समाचार

IND vs IRE 1st T20I Weather Report: इंडिया वर्सेस आयरलैंड 2 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी 26 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है। अगर वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए नीली जर्सी में खेलने में कामयाब रहते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि उनके डेब्यू का इंतजार बारिश बढ़ा सकती है। जी हां, बेलफास्ट में आज का मौसम मैच के लिए ठीक नहीं है, भारत बनाम आयरलैंड मैच पर बारिश का तगड़ा साया है।

IND vs IRE मैच पर बारिश का साया

इंडिया वर्सेस आयरलैंड मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होना है। वहीं लोकल टाइमिंग के अनुसार यह मैच 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। बेलफास्ट के वेदर पर नजर डालें तो Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बारिश होने की संभावना काफी अधिक है। इस वजह से मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है, वहीं मैच के दौरान बार-बार बारिश दखल दे सकती है।

1 बजे के करीब बारिश होने की संभावना 49 प्रतिशत है, जो अगले दो घंटों में बढ़कर 59 और 51 प्रतिशत हो जाती है। बेलफास्ट में आज दोपहर 2 बजे बारिश होने का चांसेस 59 प्रतिशत है, जबकि 3 बजे 51 प्रतिशत। 4 बजे के आसपास मौसम में सुधार होने के चांसेस है, मगर इसके बाद मैदान सुखाने के लिए काफी कम ही समय होगा। ऐसे में इंडिया वर्सेस आयरलैंड पहला टी20 बारिश की भेंट भी चढ़ सकता है।

वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू तो कौन बैठेगा बाहर?

आयरलैंड टी20 के लिए हुए प्रैक्टिस सेशन के बाद ऐसी रिपोर्ट्स आईं हैं कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। ऐसे में पहले टी20 में अभिषेक शर्मा आराम कर सकते हैं। लेफ्टी राइटी जोड़ी को बनाए रखने के लिए संजू सैमसन वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी का आगाज करेंगे। वहीं ईशान किशन नंबर-3 और श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर खेलेंगे। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे फिनिशिंग रोल अदा कर सकते हैं।

हालांकि बैटिंग कोच सीतांशु कोटक का कहना कुछ अलग है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, वैभव को मौका मिलेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उसे मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो रन बना रहा हो, यह उसके साथ नाइंसाफी होगी।

अब टॉस के दौरान ही पता चलेगा कि श्रेयस अय्यर प्लेइंग XI में किसे मौका देते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *