25 जून को ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, रायपुर बैठक में बड़ा फैसला; CM साय और किरण देव ने तय की रणनीति

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बीजेपी 25 जून को काला दिवस मनाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय समेत प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

हर महीने आयोजित की जाती है बैठक- किरण

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हर महीने आयोजित की जाती है। इसमें पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रांत स्तर पर तय कार्यक्रमों को जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना है। भाजपा का संगठन सालभर सक्रिय रहता है और लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़ा रहता है।

25 जून को काला दिवस मनाएगी BJP

किरण सिंह देव ने बताया कि 25 जून को आपातकाल दिवस को भाजपा पूरे प्रदेश में “काला दिवस” के रूप में मनाएगी। इस दौरान मशाल जुलूस, रैलियां और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि आपातकाल के दौरान किस तरह लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था और विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया था।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए किरण सिंह देव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि दीपक बैज को बैठक में हुई चर्चा की जानकारी कैसे हो सकती है, क्योंकि वे बैठक में शामिल नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रामक बातें फैलाकर गलत नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

योजनाओं को लेकर रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और सरकार की योजनाओं को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही जिलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और आगामी अभियानों को लेकर भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *