ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! बुमराह और ब्रूक से छिना नंबर-1 ताज, शुभमन गिल ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

खेल मुख्य समाचार राष्ट्रीय

Latest ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में बादशाहत छिन गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। दोनों के खाते में फिलहाल 870 रेटिंग अंक हैं। बुमराह ने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था। नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह टॉप पर थे लेकिन 34 वर्षीय हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के बाद उनसे ताज छीन लिया। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रनों से रौंदा और हेनरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरी टेस्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 36 साल का सूखा समाप्त किया है। हेनरी के अलावा न्यूजीलैंड के जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) शीर्ष पर पहुंचे।

जो रूट ने हैरी ब्रूक से छीना ताज

वहीं, इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (871) फिर से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 44 और 77 रनों की पारी खेलकर हवनतन हैरी ब्रूक से ताज छीना। रूट दो स्थान आगे बढ़े। ब्रूक 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने मैच में 24 और 58 रनों का योगदान दिया। रूट और ब्रूक में नंबर-1 स्पॉट को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों ने पिछले 18 महीनों में कुल छह बार टॉप पोजीशन बदली है।ऑस्टेलिया के ट्रैविस हेड (853) तीसरे पर चले गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (दो पायदान ऊपर 10वें पर), डेरिल मिचेल (पांच पायदान ऊपर 16वें पर), ग्लेन फिलिप्स (आठ पायदान ऊपर 31वें पर) और हेनरी निकोल्स (13 पायदान ऊपर 40वें पर) को भी लाभ मिला है।

कप्तान गिल ने कोहली को पछाड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज और बांग्लादेश के साथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (791) वनडे बल्लेबाजों की अपडेटेड लिस्ट में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (768) तीसरे पर लुढ़क गए हैं। कोहली अनफिट होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे। गिल न्यूजीलैंड के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज डेरिल मिचेल सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल और भारत के विकेटकीपर ईशान किशन ने दूसरे वनडे में शतक जमाया था। ईशान 21 पायदान चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी चार पायदान ऊपर 52वें नंबर पर हैं।

भारतीय गेंदबाजो को हुआ फायदा

अर्शदीप सिंह (16 पायदान चढ़कर 22वें पर), प्रसिद्ध कृष्णा (34 पायदान चढ़कर 58वें पर) और वॉशिंगटन सुंदर (17 पायदान चढ़कर 71वें पर) को वनडे बॉलर्स की लिस्ट में फायदा हुआ है। बांग्लादेश को घर पर T20I सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। कप्तान मिचेल मार्श T20I बैटर्स की लिस्ट में चार पायदान चढ़कर नौवें नंबर पर आ गए हैं। नाथन एलिस बॉलर्स की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर सातवें नंबर पर आ गए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदय (नौ पायदान ऊपर 30वें पर) और सैफ हसन (13 पायदान ऊपर 35वें पर) ने बैटर्स रैंकिंग में जबकि नसुम अहमद (27 पायदान ऊपर 11वें पर) ने बॉलर्स की रैंकिंग में सुधार किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *