रायपुर। केंद्रीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षा 2025 -26 में आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इस केंद्रीकृत परीक्षा में आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर का पांचवीं बोर्ड का वार्षिक परीक्षाफल 100% रहा। इस परीक्षा में 58 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी का स्थान प्राप्त किया। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में मोहम्मद जुबेर (95.5%),
सर्वोच्च अंक मोहम्मद अकमल (94.5% ),दृष्टि सोनी (93.5% )अंक हासिल कर शाला को गौरवान्वित किया है। कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 73 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें 47 छात्रों ने प्रथम श्रेणी एवं 23 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में परीन खेमका(93%) सर्वोच्च अंक ,दीक्षा वर्मा (92%) एवं किंजल भगत(90.5%)प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। इस बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन एवं समस्त शिक्षकों के शिक्षण कार्य लिए रायपुर केरला समाजम् के अध्यक्ष श्री विनोद पिल्लई ,उपाध्यक्ष श्री टीसी साजी, महासचिव श्री जेकब सकारिया, कोषाध्यक्ष श्री जे सजीत नायर , सचिव श्री फिलिप सेमुअल एवं समाजम के सभी सम्मानित गणमान्य सदस्यों ने बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।संस्था की प्राचार्या सुश्री सुमन शानबाग एवं उप- प्राचार्य श्री के के उन्नीकृष्णन नायर ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी है प्राचार्या ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की टीम भावना एवं विद्यार्थियों की अटूट लग्न तथा दृढ़ इच्छा शक्ति को दिया। यह सफलता आदर्श विद्यालय ग्रुप आफ स्कूल की शिक्षा के प्रति सहज एवं समर्पित भाव को प्रदर्शित करता है इसकी जानकारी संस्था की प्राचार्या सुश्री सुमन शानबाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
