गिरते बाजार में एक शेयर बना रॉकेट, 25% उछले दाम, जानिए क्या है वजह

मुख्य समाचार राष्ट्रीय व्यापार जगत

एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई है। बाजार में गुरुवार को गिरावट की आंधी चली, लेकिन इस गिरावट में भी एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर रॉकेट सा उड़ गए। एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 19 पर्सेंट के फायदे के साथ 205 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 172 रुपये था। कंपनी का आईपीओ टोटल 77 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।

जबरदस्त लिस्टिंग के बाद और उछल गए कंपनी के शेयर
बाजार में शानदार लिस्टिंग के बाद एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर और उछल गए। कंपनी के शेयर NSE पर 5 पर्सेंट और चढ़कर 215.25 रुपये पर पहुंच गए। अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर पहले ही दिन 25 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों की बाजार में एंट्री इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से ठीक उलट रही है। ग्रे मार्केट में एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर जीरो पर्सेंट प्रीमियम पर थे। हालांकि, कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाया है।

77 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO
एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ टोटल 77.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 47.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (गैर संस्थागत निवेशक या NII) की कैटेगरी में 120.16 गुना दांव लगा। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 98.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टोटल साइज 74 करोड़ रुपये तक का था। एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 1600 शेयर थे। एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 अप्रैल 2026 को खुला था और यह 28 अप्रैल तक ओपन रहा।

क्या करती है कंपनी
एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Adisoft Technologies) एक इंडस्ट्रियल डिजिटल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। कंपनी डिजाइनिंग, डिवेलपिंग, प्रेक्योरमेंट, असेंबलिंग, टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन, ऑटोमेटेड एसेंबली लाइंस से जुड़ी कमीशनिंग और इंजीनियरिंग सर्विसेज उपलब्ध कराती है। साथ ही, कंपनी मैटीरियल हैंडलिंग मशीन्स, रोबोटिक वर्क सेल्स और स्पेशल पर्पज मशीनरी से जुड़ा काम भी करती है। एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लोन चुकाने, कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी। आईपीओ से पहले एडिसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.98 पर्सेंट थी, जो कि अब 73.6 पर्सेंट रह गई है। अजय चंद्रशेखर प्रभु और प्रीति अजय प्रभु कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *