बढ़ता तापमान कई सारे हेल्थ रिस्क लेकर आता है। बाहर की तेज धूप और लू से बचने के साथ ही कुछ और बीमारियों के खतरे से भी परिवार और खुद को बचाना जरूरी है। इन दिनों उल्टी-दस्त यानी फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी काफी ज्यादा होता है। और जरूरी नहीं कि आप बाहर का खाकर बीमार हों। काफी सारे लोग घर के खाने और हेल्दी खाने को खाकर भी बीमार हो जाते हैं। बीते दिनों एक ही परिवार के चार लोगों की मौत डायरिया और उल्टी के कारण हो गई। उन्होंने डिनर में तरबूज खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फूड प्वॉइजनिंग कारण बताया गया है। ऐसे में समझना जरूरी है कि गर्मियों के दिनों खाने-पीने की चीजों को लेकर किस तरह की सावधानी रखें। जिससे बीमार होने के रिस्क से बच सकें।
आखिर क्यों गर्मी में फूड प्वॉइजनिंग का खतरा ज्यादा होता है
गर्मी में बढ़ते तापमान की वजह से खाने में जर्म्स और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। जिससे खाना खराब हो जाता है। अब अगर इस खराब खाने को खाया जाए तो उल्टी-दस्त होने का डर रहता है। कई बार ये संक्रमण तेजी से फैलकर पेट में ऐंठन, सूजन और गैस जैसी समस्या पैदा करने लगता है। अगर ये लक्षण ज्यादा तेजी से फैले तो फौरन डॉक्टर के पास जाना जरूरी होता है।
गर्मियों में फूड प्वाइजनिंग से बचना है तो खाने से जुड़ी इन बातों की सावधानी जरूर रखें
1- गर्मियों में पके हुए खाने के साथ ही फल, सब्जियों जैसी चीजों को खाते वक्त भी सावधानी रखनी चाहिए।
2- फलों को अक्सर लोग आधा काटकर खा लेते हैं और बाकी फ्रिज में डाल देते हैं। जबकि फ्रिज में ज्यादा दिन रखा फल भी दूषित हो जाता है और उसमे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
3- फलों को फौरन काटे और खाएं। ध्यान रहे कि फल काटने वाली चाकू साफ पानी से धोई गई हो।
4- खाना पकाते वक्त या सब्जी, फल काटते वक्त हाथ साफ हों।
5- कटे फलों को अगर धोना है तो पीने के साफ पानी से धोएं। नल के पानी से कटे फलों को धोने से बचें। इनमे मौजूद जर्म्स फलों के जरिए पेट में पहुंच सकते हैं।
6- फल और सलाद को काटकर बहुत देर रूम टेंपरेचर पर भी ना छोड़ें। इनमे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बना रहता है।
7- घर का बना साफ-सुथरा खाना खाएं।
8- रात के बने खाने या सुबह के बने खाने को रात में खाने से बचें।
9- खाना पकाने के बाद ठंडा होने के दो घंटे के अंदर फ्रिज में रख देना चाहिए। दो घंटे से ज्यादा समय होने के बाद पके ताजे खाने में बैक्टीरिया का ग्रोथ होना स्टार्ट हो जाती है।
10- खाने में किसी भी तरह की महक, रंग या स्वाद में बदलाव महसूस हो तो फौरन फेंक देना चाहिए।
11- फूड्स, बाजार के खाने से बचें। खासतौर पर मार्केट में बेच रहे फूड्स जो खुले और काफी लंबे टाइम बने हुए रखे होते हैं।
12- घर के बने खाने को बार-बार गर्म करके खाना।
13- खाने को एक बार फ्रिज से निकालकर गर्म कर दिया तो दोबारा फ्रिज में रखकर खाने की गलती ना करें। ऐसे फूड्स में बैक्टीरिया तेजी से पनपने का खतरा होता है।
