सीजफायर के बाद पाकिस्तान-इजरायल संघर्ष: 250 की मौत, ईरान की चेतावनी और अमेरिका का कंफ्यूजन

अंतर्राष्ट्रीय मुख्य समाचार राष्ट्रीय

 

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की तरफ से इजरायल को चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है, ‘अगर कुछ घंटों में दक्षिण लेबनान में फायरिंग नहीं रुकी, तो एयर और मिसाइल यूनिट तेल अवीव में हमला करेंगी…।’

 

पाकिस्तान की तरफ से कराए गए सीजफायर के अगले ही दिन इजरायल ने लेबनान में कोहराम मचा दिया है। खबर है कि बेरूत में हुए इजरायली हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घायलों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है। खास बात है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान में सीजफायर की शर्तों को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। एक ओर ईरान लेबनान में शांति की शर्त शामिल होने का दावा कर रहा है। वहीं, दोनों मुल्क लेबनान को बहार रखने की बात कर रहे हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य बेरूत में बुधवार को हुए इजरायली हमलों में 254 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 1 हजार 165 अन्य लोग घायल हो गए थे। खबर है कि इजरायल ने घनी आबादी वाले कई आवासीय और कारोबारी क्षेत्रों पर हवाई हमले किए थे। बुधवार को ही पाकिस्तान और अमेरिका ने सीजफायर का ऐलान किया था।

ईरान जवाबी कार्रवाई की दे रहा वॉर्निंग

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की तरफ से इजरायल को चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है, ‘अगर कुछ घंटों में दक्षिण लेबनान में फायरिंग नहीं रुकी, तो एयर और मिसाइल यूनिट तेल अवीव में हमला करेंगी…।’ खास बात है कि ईरान ने लेबनान में इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर लिया था।

सीजफायर के बाद पाकिस्तान कर रहा लेबनान के शामिल होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सई शेख ने भी पुष्टि की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि सीजफायर फ्रेमवर्क में लेबनान भी शामिल था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र में सीजफायर नाजुक रहे हैं।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी लेबनान का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान और अन्य सभी जगहों पर तुरंत युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह फैसला अभी इसी वक्त से प्रभावी है।’

अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का इंतजार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि लेबनान को युद्धविराम समझौते में ‘हिज्बुल्लाह की वजह से’ शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप ने पीबीएस न्यूज आवर के साथ बातचीत में कहा, ‘उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया गया है। इसे भी ध्यान रखा जाएगा। सब ठीक है।’ जब उनसे लेबनान में इजरायल की तरफ से लगातार हमले जारी रखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह समझौते का हिस्सा है – यह तो सभी जानते हैं। यह एक अलग झड़प है।’

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोई गलतफहमी हुई है। मुझे लगता है कि ईरानी यह मान रहे थे कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल है। जबकि, ऐसा नहीं है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका का मत है कि सीजफायर ईरान और अमेरिका के सहयोगियों पर फोकस होगा। जिसमें इजरायल और अरब देश शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *