आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी विराट कोहली ही आगे हैं। वहीं आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। वहीं इस मामले में टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाज ही शामिल हैं। जबकि एक विदेशी बल्लेबाज लिस्ट में है।
आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी से जुड़े अहम रिकॉर्ड्स की बात हो तो विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी विराट कोहली ही आगे हैं। वहीं आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। वहीं इस मामले में टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाज ही शामिल हैं। जबकि एक विदेशी बल्लेबाज लिस्ट में है।
आईपीएल में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली
आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में टॉप पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 127 पारियों में 50.24 की औसत और 139.59 के स्ट्राइक रेट से 4.873 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। जीते हुए मैचों में उनका सर्वाच्च स्कोर 113 रन है।
रोहित शर्मा
आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने जीते हुए मैचों में 140 पारियों में 4378 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 38.40 का और स्ट्राइक रेट 138.11 का है। रोहित ने जीते हुए मैचों में 1 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौारन उनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन है।
शिखर धवन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में जीते हुए मैचों की 112 पारियों में 3973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.66 और स्ट्राइक रेट 132.43 का रहा है। धवन ने आईपीएल में जीते हुए मैचों में 1 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन है।
डेविड वॉर्नर
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जो एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में जीते हुए मैचों की 79 पारियों में 60.82 के जबरदस्त औसत और 153.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 3710 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन रहा है।
सुरेश रैना
वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुरेश रेना हैं। हालांकि, अब वह आईपीएल नहीं खेलते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में जीते गए मैचों की 118 पारियों में 3559 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.27 का स्ट्राइक रेट 139.35 का है। रैना ने जीते गए मैचों में 1 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन रहा है।
