हाथी दांत तस्करी में 5 गिरफ्तार: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

प्रादेशिक मुख्य समाचार

गरियाबंद। वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट व एंटीपोचिंग टीम की संयुक्त कार्रवाई ने हाथी के दांत की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2021 में यह दांत ग्राम सिहार (मैनपुर) के गंगाराम को उसके खेत में मिला था, जिसकी सितंबर 2022 में हाथी-मानव द्वन्द्व में मौत हो चुकी है। गंगाराम से यह दांत ग्राम कठवा के सुखचंद ने लिया था और आरोपी पदमन ने इसे पिछले 4 वर्षों से अपने घर की दीवार में छिपाकर रखा था।

मामले का एक अन्य आरोपी पुसऊराम इसी वर्ष दडईपानी में हुए सांभर शिकार मामले में भी आरोपी रहा है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। जब्त किए गए हाथी दांत के सैंपल को डीएनए मैचिंग के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *