रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद: आईपीएल 2026 से पहले सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का बयान

खेल मुख्य समाचार राष्ट्रीय

आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। 19वें सीजन के धूम-धड़ाके से पहले भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एमआई के ओपनर रोहित शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 38 वर्षीय रोहित अब भी भारतीय टी20 टीम के लिए खेल सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

रोहित और डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक

बद्रीनाथ ने आगामी सीजन के लिए दिग्गज रोहित और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी को एक खतरनाक कॉम्बिनेशन करार दिया। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डिकॉक को मुंबई ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। डिकॉक एमआई के लिए 2019 से 2021 तक खेल चुके हैं। उन्होंने एमआई को दो सीजन में खिताब जिताने में मदद की थी। बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “वह (रोहित शर्मा) अभी भी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए शानदार हैं। क्विंटन डिकॉक के साथ उसकी ओपनिंग पार्टनरशिप खतरनाक है। अन्य फ्रेंचाइजी मालिकों ने एमआई को डिकॉक को खरीदने की इजाजत कैसे दे दी? यह एमआई के लिए एक शानदार खरीदारी रही।”

‘तिलक से लेकर हार्दिक की पोजीशन चेंज मत करो’

बद्रीनाथ ने एमआई को तिलक वर्मा को नंबर 3 पर ही उतारने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एमआई को सूर्यकुमार यादव की नंबर 4 और कप्तान हार्दिक पांड्या की नंबर 5 बैटिंग पोजीशन में बदलाव नहीं करना चाहिए। बद्रीनाथ ने कहा, “तिलक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए नंबर 5 और 6 पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अगर वह वहीं बैटिंग करेंगे तो एमआई के लिए नंबर 3 पर कौन आएगा? इसका मतलब है कि सूर्या को नंबर 3 पर बैटिंग करनी होगी, जिससे नंबर 4 पर सवालिया निशान लग जाएगा। इसलिए मैं तिलक को नंबर 3 पर रखूंगा। उसके बाद एमआई के पास हार्दिक, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स के के रूप में बहुत ऑप्शन हैं। भारतीय न टीम ने रिंकू सिंह के नहीं होने की सूरत में तिलक को नीचे बैटिंग करने भेजा। लेकिन एमआई के लिए मैं तिलक को नंबर 3, सूर्या को नंबर 4 पर और हार्दिक को नंबर 6 पर रखूंगा। और मैं इस ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करूंगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *