सूरजपुर। सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। 24 वर्षीय हेमंत सोलंकी ने अपनी ही पत्नी (जो पहले रिश्ते में उसकी मामी थी) पिंकी सोलंकी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने जन्मदिन का सहारा लिया।
प्यार, पलायन और शक की दीवार
इस कहानी की शुरुआत 8 साल पहले हुई थी। पिंकी की शादी शिवदास से हुई थी, लेकिन जब भांजा हेमंत उनके साथ रहने आया, तो मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पिंकी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और उम्र में 2 साल छोटे भांजे हेमंत से लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद हेमंत को पिंकी के सोशल मीडिया इस्तेमाल और अन्य लोगों से बात करने पर शक होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि पिंकी अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहने लगी।
साजिश का ‘डेथ वारंट’: पिलखा पहाड़ पर खूनी खेल
29 जनवरी को हेमंत का जन्मदिन था। उसने सुलह करने और बर्थडे मनाने के बहाने पिंकी को बुलाया। दोनों अंबिकापुर के एक होटल में मिले, नाश्ता किया और साथ समय बिताया।हेमंत उसे बाइक पर बिठाकर मोरभंज डेम (पिलखा पहाड़) के पास ले गया।वहां दोनों ने मिलकर केक काटा और शराब पी। जैसे ही पिंकी नशे की हालत में हुई, हेमंत का असली चेहरा सामने आ गया।उसने पहले दुपट्टे से पिंकी का गला घोंटा और फिर पास रखे चाकू से उसका गला रेंत दिया।