बीजेपी में नए युग की शुरुआत: नितिन नवीन ने किया नामांकन, राजनाथ और अमित शाह बने प्रस्तावक

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। उनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर पहले ही तय कर दिया गया था कि बीजेपी की कमान उनको ही मिलने वाली है। 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनके निर्विरोध चुनाव की पूरी भूमिका बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है।

कहां से हुई राजनीति की शुरुआत

नितिन नवीन दिवंगत नवीन के बेटे हैं। उनके पिता ने जेपी आंदोलन से राजनीति कि शुरुआत की थी। वहीं नितिन नवीन का जन्म 1980 में पटना में हुआ था। 2005 में उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी सीट पर उपचुनाव हुआ और नितिन नवीन विधायक बन गए। उन्होंने पटना पश्चिमी क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद इस सीट पर उनकी बड़ी जीत होती रही।

2016 में उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद संगठन में उनका रुतबा बढञता चला गया। वह लागातार संगठन के लिए सक्रिय रहने लगे। वह पांच बार विधायक बने और तीन बार मंत्रिपद पर भी रह चुके हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई जौ कि अब पूर्णकालिक अध्यक्ष में तब्दील होने जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *