रायगढ़। जेपीएल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाडक़र उसे अर्धनग्न कर दिया गया। अब इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों ने सिग्नल चौक से न्यायालय तक आरोपी का जुलूस निकाला। उसके चेहरे पर लिपस्टिक पोतकर चप्पलों की माला पहनाई गई। आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाडऩा पाप है’ के नारे लगवाए गए। सडक़ पर ही उठक-बैठक भी करवाई गई। महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, बदसलूकी और अमानवीय व्यवहार के मामले में चित्रसेन साव मुख्य आरोपी था।
तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए अमानवीय कृत्य के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में पेश करने के पूर्व पुलिस ने हेमू कलानी चौक से आरोपी को पैदल मार्च कराते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौजूद थे और आरोपी को देखते हुए उनके भीतर भरा आक्रोश फूट पड़ा। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को चप्पल की माला पहनाते हुए उसे चूड़ी पहनाई तथा लिपस्टिक लगा कर अपना विरोध जताया। इतना ही नहीं, बल्कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर उन्होंने पटाखे फोड़े और केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। तमनार में 27 दिसंबर को हुई हिंसक झड़प के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले और मारपीट भी की थी।
इस मामले मेंं पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी जिसने कपड़े फाड़ते हुए गाली गलौज की थी उसे भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि घटना का मुख्य आरोपी चित्रसेन साव तमनार क्षेत्र के ही झरना गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने वह पडिग़ांव में छिप कर रह रहा था। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। वहीं सोमवार को पडिग़ांव से चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए रायगढ़ लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के पहले पुलिस ने उसका पैदल मार्च भी निकाला।
हेमू कलानी चौक से आरोपी का जुलूस निकालने के दौरान वहां बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी जमा हो गई तथा घटना को लेकर उनमें जमकर आक्रोश दिखा। महिला पुलिस ने आरोपी चित्रसेन को जूते चप्पल की माला पहनाई, उसे चूड़ी पहनाते हुए लिपस्टिक भी लगाया। वहीं चित्रसेन से पुलिस हमारा बाप है वर्दी फाडऩा पाप है बुलवाते हुए पुलिस बल के साथ उसे उसे कोर्ट परिसर तक पैदल ले जाया गया। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर महिला पुलिसकर्मियों ने चक्रधरनगर थाने के पास पटाखे फोड़े तथा केक काटकर खुशियां मनाई। महिला पुलिस कर्मियों का कहना था कि इस तरह की घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है। वे इस तरह के प्रदर्शन के जरिए ये मैसेज देना चाहती हैं कि महिलाओं के साथ जो भी घृणित कार्य करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। घटना के बाद से वे काफी आक्रोशित थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सुकून मिला है।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार मामले में तमनार पुलिस ने पीडि़ता की ओर से तमनार थाने में आरोपियों के विरूद्ध एलसीजी की धारा 67 ए सहित बीएनएस की धारा 109 (1), 115(2), 132, 221, 296, 309, 351 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। वहीं इस मामले में वीडियो फुटेज में दिख रहे आमगांव निवासी मंगल राठिया उर्फ करम राठिया तथा चिनेश खम्हारी सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा एक और आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है।
